भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter : @JPNadda
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य आठ अगस्त को आगरा में आएंगे। पार्टी अध्यक्ष संगठन की बैठक के बाद चिकित्सकों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसे लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं आगरा प्रभारी अश्वनी त्यागी ने संगठन की बैठक करके आगमन की तैयारियों पर चर्चा की।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ अगस्त को सुबह 11 बजे आगरा पहुंचेंगे। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में भाजपा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।
चुनाव को लेकर होगा विचार विमर्श
बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के साथ ही पार्टी के आगामी चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज होम में चिकित्सकों का कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मान होगा। इसमें भाजपा ने ब्रज क्षेत्र के चिकित्सकों को आमंत्रित किया जा रहा है।