उन्नाव के सांसद डॉ सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में लगभग पूरी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मेरा निजी मत है कि आगामी छह दिसंबर से हम लोग अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे। भाजपा सांसद मंगलवार को एटा के भगीपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में आए थे।
गौरतलब है कि बीते 30 दिनों से राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद व राम मंदिर पक्ष की तरफ से दलीले पेश की जा रही हैं। उम्मीद जताई है कि 17 नवंबर से पहले इस मुद्दे पर फैसला आ जाएगा।