मशहूर फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी फिर मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वो अपने काम के दम पर यहां से चुनाव जीतेंगी।
हेमा मालिनी ने मंगलवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए रेल अधिकारी बेहतरीन काम कर रहे हैं।
मथुरा से दोबारा चुनाव लड़ने के सवाल पर हेमा मालिनी ने कहा, 'लड़ूंगी, जरूर लड़ूंगी। मथुरा से ही लडू़ंगी और जीतकर भी आऊंगी।' उन्होंने कहा कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में पूरी शिद्दत से काम कराए हैं।