फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद ने किया 'शक्ति प्रदर्शन', इशारों में दी यह चेतावनी

Sun, 24 Mar 2019 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पंचायत में संबोधित करते सांसद बाबूलाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकट काटे जाने से नाराज फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने रविवार को किरावली में पंचायत बुलाकर शक्ति प्रदर्शन तो कर दिया लेकिन कोई फैसला नहीं ले पाए।उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि अब फैसला जनता के हाथ में है? लेकिन यह नहीं बताया कि करना क्या है? वह हाईकमान से सवाल करते रहे कि उनका टिकट काटे जाने का कारण क्या है?
विज्ञापन


चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित मंथन महाबैठक में सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि नेतृत्व यह तो बताए कि उनका कसूर क्या है। उन्होंने क्षेत्र में कराए विकास कार्य गिनाए। यह भी बताया कि वह सुख-दुख में लोगों के साथ रहे।

बाबूलाल ने कोई एलान नहीं किया लेकिन इशारों में चेतावनी दी कि अगर उनकी नहीं सुनी गई तो वो निर्दलीय भी मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1996 में रालोद से टिकट नहीं मिलने पर जनता ने उन्हें निर्दलीय ही विधानसभा भेजा था। बताया कि टिकट कटने के बाद वे प्रभारी जेपी नड्डा से भी मिले थे। क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्कूल, पुल, आरओबी आदि कार्य किसी से छिपे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा टिकट कटते ही वापस आए राज बब्बर '

बाबूलाल ने यह भी कहा कि उनके रहते राजबब्बर मुरादाबाद चले गए थे। सीमा ने भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उनका टिकट कटते ही दोनों यहां आने लगे हैं। यह भी कहा कि कोई उनके ऊपर भ्रष्टाचार आदि किसी भी तरह का कोई आरोप सिद्ध कर दे, तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

राधेश्याम जादौन ने कहा कि 42 गांवों की जनता सांसद बाबूलाल के साथ है। धर्म सिंह माहुरा ने भी उनकी उपलब्धियां गिनाईं। नेपाल सिंह ने कहा कुछ लोग बाजीगर हैं, जो पैसा देकर टिकट ले आते हैं। जनता के साथ नेतृत्व ने कुठाराघात किया। दोबारा विचार करना चाहिए।

अध्यक्षता जनक सिंह राघव प्रधान मगूर्रा ने की। संचालन गोपाल सिंह इंदौलिया ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि  मनीष उपाध्याय, छतर सिंह, प्रधान वीरेंद्र तोमर, गजेंद्र सिंह, मेघसिंह कु्शवाह, अनिल सिंह चाहर, रघुवीर जसावत, आजाद सिंह, गुलाब सिंह, राजू नौहवार, महाराज सिंह, राजवीर सिंह भूरी सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें