फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा लोकसभा सीट से महेश पाठक होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, सपना चौधरी ने नहीं थामा 'हाथ'

Sun, 24 Mar 2019 11:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
महेश पाठक और सपना चौधरी (फाइल)
विज्ञापन
कांग्रेस ने मथुरा संसदीय क्षेत्र से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। शनिवार रात को महेश पाठक के नाम का एलान किया गया। बड़ी खबर यह है कि सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है। इससे मथुरा से उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।
विज्ञापन

 
इससे पहले शनिवार को शाम को सपना चौधरी को लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। मीडिया में यह खबरें चलीं कि सपना ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रविवार को सपना चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक पर दांव खेला है। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है। जबकि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने रालोद के टिकट पर कुंवर नरेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं। महेश पाठक को वर्ष 1998 में कांग्रेस ने लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन तब उन्हें हार मिली थी। उस चुनाव में चौथे स्थान पर आए थे।

गौरतलब है कि मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है, जिसके के लिए 26 मार्च तक नामांकन पत्र दालिख होने हैं। हेमा मालिनी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं। वो यहां चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें