फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सर्किट हाउस में बीजेपी विधायक की दबंगई, कमरा देर से मिलने पर कर्मचारियों को पीटा

Sat, 09 Jun 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सर्किट हाउस में कमरा खोलने को लेकर महोबा के चरखारी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत के गनर्स ने कर्मचारियों से मारपीट कर दी।कर्मचारियों ने विधायक पर पिटवाने और धमकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


घटना के बाद कर्मचारियों ने भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने सुरक्षाकर्मी के निलंबन की संस्तुति की है।

मामला शुक्रवार तड़के तीन बजे का है। विधायक ब्रजभूषण राजपूत अपने सात-आठ सुरक्षाकर्मियों के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को जगाकर कमरा खोलने को कहा। 
विज्ञापन

कर्मचारियों से गाली गलौज

इस पर कर्मचारियों ने उनसे परिचय देने को कहा। साथ ही इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल से बात करने का सुझाव दिया। इस पर विधायक भड़क गए। आरोप है कि विधायक के गनर्स ने गंदी-गंदी गालियां दीं। 

कर्मचारी हरी सिंह का कहना है कि विधायक के कहने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। तीन-चार सुरक्षाकर्मी रामप्रकाश को दूसरी ओर घसीटकर ले गए। सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। 

इसी बीच सूचना पर एडीएम प्रोटोकॉल के सहायक सचिन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विधायक को शांत कराया और सर्किट हाउस के नवनिर्मित भवन का कमरा नंबर 106 खुलवा दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। 

डीएम से मिले कर्मचारी 

सुरक्षाकर्मियों ने अपने लिए एक और कमरा खोलने के लिए कहा। कर्मचारियों ने जब असमर्थता जताई तो उनके साथ फिर से मारपीट कर दी।कर्मचारियों ने दबाव में एनेक्सी में उनके लिए एक और कमरा खोल दिया। 

विधायक सुबह लगभग नौ बजे अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस से निकल गए। तब तक सर्किट हाउस का अन्य स्टाफ भी ड्यूटी पर पहुंच गया। जब उन्हें घटनाक्रम की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए। 

विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से पूरे मामले की शिकायत की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी घटना पर रोष व्यक्त किया। डीएम गौरव दयाल ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत पर विधायक के सुरक्षाकर्मियों के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

ऑडियो हुआ वायरल

सर्किट हाउस से रवाना होने से पहले विधायक ने एडीएम प्रोटोकॉल के सहायक सचिन को फोन करके धमकाया। यह ऑडियो वायरल हो गया। इसमें विधायक ने भद्दी गालियां देने के साथ ही देख लेने की बात कही है।

फोन पर हुई बातचीत में विधायक ब्रजभूषण राजपूत का कहना है कि उन्होंने या उनके सुरक्षाकर्मियों ने कोई हंगामा नहीं किया है। उन्होंने एडीएम प्रोटोकॉल के सहायक और कर्मचारियों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें