फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम के बाथरूम में लटकती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Fri, 08 Jun 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
फांसी के फंद से लटकता युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम के बाथरूम में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। युवक की मौत के खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव आटस निवासी प्रमोद के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही हैँ। 

वहीं मृतक के परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। क्योंकि युवक के दोनों पैर जमीन से लग रहे थे। जिस तरह से उसके गले में फंदा था, उससे नहीं आत्महत्या नहीं लग रही है। 
विज्ञापन

गांव आटस निवासी दुर्ग सिंह के पुत्र दिनेश और प्रमोद (23) वृंदावन के रमणरेती स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे। शुक्रवार की सुबह 9 बजे दोनों भाई बाइक से काम पर आए थे। 

सुबह लगभग 10 बजे प्रमोद तबियत बिगड़ने की बात कहकर पैदल ही गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचा। इसी बीच एक बाबा ने अनहोनी की आशंका जाहिर की। 

उन्होंने रमणरेती क्षेत्र में पंचकुटी आश्रम के शौचालय का दरवाजा काफी देर से बंद होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 
विज्ञापन

खटखटाने पर भी कोई जवाब न मिलने से पुलिस ने बगल में बने दूसरे शौचालय से अंदर प्रवेश कर दरवाजा खोला तो देखा कि एक युवक का शव शर्ट से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके पैर मुड़े थे। 

कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। भीड़ देखकर मौके पर पहुंचे दिनेश ने शव की शिनाख्त अपने भाई प्रमोद के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।  

रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी विपिन गौतम ने इसे आत्महत्या माना है। जबकि ग्रामीणों ने इसे हत्या बता कर जांच की मांग की। मृतक के बड़े भाई डॉ. सनेही सिंह ने थाने में तहरीर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें