कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने एवं अन्य पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित की। वहीं उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रवादी चिंतक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। पं. दीन दयाल एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे। वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 1953 के कश्मीर सत्याग्रह में डा. मुखर्जी की रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में मृत्यु के बाद जनसंघ की पूरी जिम्मेदारी दीनदयाल ने संभाली।
एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक एवं सामाजिक चिंतन दिया, जो साम्यवाद और पूंजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है। इस मौके पर रमेश साहू, महेंद्र राणा, सुरेश माहेश्वरी, उत्तम चंद्र पाथरे, शिवकुमार भारद्वाज, रामनिवास राजपूत, रामगोविंद महेरे, अनुरोध प्रताप सिंह, कुलदीप प्रतिहार, विनोद गुप्ता बॉबी, सर्वेश दुबे, प्रशांत राजपूत, अंशुल अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
सोरों/न्यौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कछ्ला गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया। विधानसभा प्रभारी सौरभ पाल ने कहा कि पंडितजी सच्चे अर्थों में एकात्मवाद व मानवतावाद के प्रणेता थ। इस दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा संजय कुमार दुबे, रामेश्वरदयाल महेरे, संपूर्णानंद भरद्वाज, कन्हैया लाल बघेल, डा. एनडी मौर्य, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, विशाल पाठक, नीरज रावत, राधेमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। न्यौली में पं. दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, बाबू गिरि, सौदान कश्यप, मंडल महामंत्री सत्यवीर कश्यप, अभय सोलंकी, शिवशंकर साहू, युवा मोर्चा मंडलल अध्यक्ष अजय बघेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।
अमांपुर में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल की मनाई जयंती
अमांपुर। बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन विद्यालय में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, दरवेश फौजी, पुष्पेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, भाजपा नेता जयसिंह वर्मा, जिला पंचायत हरिओम वर्मा, श्रीराम सोलंकी, चित्तर सिंह, मनोज कुमार, खुशीराम, विनोद कुमार, राममोहन पाराशर, जयपाल, कृष्ण पाल, आकाश ठाकुर, रवेंद्र, दीपक, आदि भाजपाई मौजूद रहे।
गंजडुंडवारा में पं. दीनदयाल की जयंती पर हुई गोष्ठी
गंजडुंडवारा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियो ने फाउंडेशन के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश महासचिव अनिल राठौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। गोष्ठी में कृतज्ञ यशोलिया, रिजवान खान, प्रतीक अग्रवाल, संजय दीक्षित, ओमप्रकाश, अजय कुमार शाक्य, विवेक गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता मौजूद रहे।
कासगंज के भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते भाजपाई।- फोटो : KASGANJ