सहावर/गंजडुंडवारा/अमांपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई वहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान भी किया।
सहावर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रभात फेरी निकाली। तिरंगा ध्वज के साथ प्रभात फेरी ने पूरे कस्बे में भ्रमण किया। वहीं स्वच्छता अभियान चलाया। गामदेवी धाम से प्रारंभ होकर कक्का बाली बगीची पर सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान हरीभान शाक्य, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वीरू ठाकुर, आशुतोष मिश्रा, गौरव वार्ष्णेय, विवेक पांडे, अनीता रानी, रजत वार्ष्णेय, रोहित सोलंकी, सोमेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
गंजडुंडवारा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने रेलवे रोड़ पंचायती बाग से प्रभात फेरी तिरंगा झंडा के साथ पूरे नगर में भ्रमण की। महात्मा ग़ांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित किए। इस दौरान जिला महामंत्री हीरा लाल कश्यप, नगर अध्यक्ष भरत गुप्ता, अशोक चौहान, वैभव गुप्ता, अजय गुप्ता, केके मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं अल्पसंख्यक के जिला महामंत्री इबरत अली ने भी स्वच्छता अभियान चलाया।
अमांपुर में गांधी जयंती पर भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कस्बा में स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।