1एमएनपी-41-गांव मुडई में ग्रामीणों से वार्ता करते कांग्रेसी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने शनिवार को बेवर ब्लॉक के गांव मुड़ई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोकतंत्र में सरकार की नीतियों का विरोध करने के अधिकार से विरोधी दलों को वंचित किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुपम गुप्ता, बीडीसी प्रतिनिधि रक्षपाल लोधी, जितेंद्र राठौर, हर्ष राजपूत मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह ने ब्लॉक घिरोर की न्याय पंचायत कोसमा के नगला बरियार फाजिलपुर में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, अजय दुबे, अमित यादव, शिशुपाल, भैयालाल, सुखवीर, मुकेश, विनोद यादव, मनोज मौजूद रहे।
वहीं शहर की कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। शहर अध्यक्ष अजय दुबे, अरविंद तिवारी, मुकेश शुक्ला, कुमार गौरव दुबे, प्रमोद शाक्य, आकाश गौतम, रामकिशन, महेश यादव फौजी, सलीम, अनोखेलाल आदि मौजूद रहे।