मैनपुरी। सपा महिला सभा का करहल विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन सोमवार को हुआ। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। महिला संबंधी अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में अगली सरकार सपा की ही बनेगी।
पूर्व संासद ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। गांव गंाव जाकर सपा सरकार में कराए गए विकास कार्य जनता को गिनाएं। विधायक करहल सोबरन सिंह यादव ने कहा कि आधी आबादी अगर तय कर ले तो सपा की सरकार प्रदेश में बनना तय है। भाजपा शासन में सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं ही हैं। महंगाई सरकार रोक नहीं पा रही है। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी ने कहा कि 2022 में महिलाएं ही प्रदेश में सपा की सरकार बनवाएंगी। बूथ स्तर पर कमेटियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। राम नरायन बामि, ब्रजकिशोर, संतोष यादव, सुमन दिवाकर, गीता यादव, एकता रावत, सुमन यादव, विजय कठेरिया, नफीसा बेगम, सरला देवी, किरन कठेरिया मौजूद रहीं।