फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार चल रहे सैनिक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी एक बीमार सैनिक को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में सैनिक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी 38 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह सेना में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। कुछ दिनों पहले वह बीमार हो गए थे, इसके बाद दो सितंबर को वह गांव देवपुरा आ गए थे। परिजनों के अनुसार उन्हें पीलिया व हैपेटाइटिस-बी हुआ था। उनका इलाज कानपुर में चल रहा था, लेकिन रविवार को वहां से सैनिक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। परिजन जब सैफई ले जा रहे थे, तभी करहल क्षेत्र में ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें