फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने घोषित किए मंडल अध्यक्ष, चुने पदाधिकारी करेंगे जिलाध्यक्ष का चुनाव

Thu, 14 Nov 2019 05:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी 20 मंडलों के लिए गुरुवार को मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही बीस जिला प्रतिनिधियों की भी सूची जारी की गई है। पदाधिकारियों की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देते वालों का तांता लग गया। 
विज्ञापन


भाजपा के संगठन चुनाव के तहत 13 और 14 अक्तूबर को मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि के चुनाव संपन्न हुए थे। गुरुवार को जिला चुनाव अधिकारी सुनील शर्मा और जिला सह चुनाव अधिकारी राकेश त्रिपाठी की ओर से चुने गए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई।

जिला प्रतिनिधि के रूप में ज्योंती से दारा सिंह, कुरावली से चंदन भदौरिया, मैनपुरी नगर उत्तरीय से शिव अवतार वाल्मीकि, मैनपुरी देहात से मिश्रीलाल राजपूत, मैनपुरी नगर दक्षिण से पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को चुना गया। 
विज्ञापन

भोगांव से अस्तेंद्र गुप्ता, नवीगंज से रामलाल शर्मा, सुल्तानगंज से देवराज सिंह चौहान, बेवर से भइयालाल गुप्ता, बिछवां से सतेंद्र कठेरिया, किशनी से राजकुमार प्रजापति, कुसमरा से रिषभ कौशल, एलाऊ से सौरभ दुबे, पतारा से बृजपाल सिंह भदौरिया, समान से अनुराग पांडेय, करहल से अरविंद गुप्ता, बरनाहल से अश्वनी कुमार गुप्ता एवं कुचेला से दिनेश दीक्षित, घिरोर से अरुण प्रताप सिंह और औंछा से संदीप कठेरिया को जिला प्रतिनिधि चुना गया। 

जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि जल्द ही जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि 20 नवंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। 
 
विज्ञापन

ये बने मंडल अध्यक्ष 
मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र: 

ज्योंती से पंकज पाठक, कुरावली से विक्रम वर्मा, मैनपुरी नगर उत्तरीय ध्यानेंद्र सिंह राठौर उर्फ धीरू, मैनपुरी देहात उमेश चौहान, मैनपुरी नगर दक्षिण अमित गुप्ता मंडल अध्यक्ष चुने गए। 
भोगांव विधानसभा क्षेत्र: 
भोगांव से राजीव पांडेय, नवीगंज से अरुण सिंह बैस, बेवर से अनिल शाक्य, बिछवां से कौशलेंद्र सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्ष बने। 
किशनी विधानसभा क्षेत्र: 
किशनी से ह्रदेश शाक्य, कुसमरा से विनोद चतुर्वेदी, एलाऊ से सुभाष राजपूत, पतारा से श्याममोहन चौहान, समान से दीपचंद्र पाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। 
करहल विधानसभा क्षेत्र
करहल से डॉ. सुश्रुत यादव उर्फ रवि, बरनाहल से अवधेश कुमार यादव, कुचेला से सुमित चौहान, घिरोर से दीपक जैन, औंछा से
गिरजानंदन शाक्य को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें