लगभग एक घंटे बाद दोपहर एक बजे वे नामांकन कर बाहर निकले। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जिले की चारों सीटें जीतने के साथ ही प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया। करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा होगी।
दोपहर को जयवीर सिंह पहुंचे
ठीक एक बजे भाजपा के मैनपुरी सदर सीट से प्रत्याशी जयवीर सिंह नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ आए काफिले को भी पहले बैरियर पर ही रोक दिया गया। केवल प्रस्तावक आलोक गुप्ता और अहिवरन सिंह राजपूत के साथ वे नामांकन कक्ष में गए। यहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी नवोदिता शर्मा को नामांकन पत्र सौंपा।
लगभग दो घंटे तक वे नामांकन कक्ष में रहे, इस बीच नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। तीन बजे वे नामांकन कर लौटे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, राहुल राठौर, दीपक अग्रिहोत्री समेत अन्य भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
दोबारा नामांकन कक्ष में गए आबकारी मंत्री
भोगांव से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री दोपहर एक बजे नामांकन करने के बाद नामांकन कक्ष से बाहर लौट आए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता के बाद उन्हें कुछ जानकारी मिली। इसके बाद वे दोबारा नामांकन कक्ष तक गए। हालांकि दस मिनट बाद ही वे लौटे और समर्थकों के साथ चले गए।
निर्दलीय प्रत्याशी ने भी दाखिल किया नामांकन
भोगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी श्रेय तिवारी भी गुरुवार को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के अलावा बसपा से दीपक पेंटर ने नामांकन पत्र लिए।
कड़े रहे सुरक्षा के इंतजाम
नामांकन को देखते हुए कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। बड़ी संख्या में प्रवेश द्वार पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह भी लगातार सुरक्षा इंतजामों की निगरानी में जुटे रहे।
इतने लिए गए नामांकन पत्र सेट
- विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी-08 व्यक्तियों ने 15 सेट
- विधानसभा क्षेत्र भोगांव-06 व्यक्तियों ने 06 सेट
- विधानसभा क्षेत्र किशनी-04 व्यक्तियों ने 04 सेट
- विधानसभा क्षेत्र करहल-09 व्यक्तियों ने 12 सेट