फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: फिरोजाबाद में अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन ने किया नामांकन

Thu, 04 Apr 2019 05:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद लोकसभा सीट की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। अब तक कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी डॉ चंद्रसेन जादौन सहित आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन के दो सैट दिए। इस दौरान भाजपा के तीन विधायक, नगर निगम की मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन के चलते कलक्ट्रेट में व्यवस्थाएं चौकस रहीं। 

भाजपा प्रत्याशी डॉ. चंद्रसेन जादौन के पहुंचने से पूर्व भाजपा विधायक मनीष असीजा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंच गए। भाजपा की मेयर नूतन राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने सौंपे दो सैट

भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. के समक्ष नामांकन के दो सैट दिए। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी के अलावा अंतिम दिन सात अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। 

इनमें निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह कुशवाह, कुमारी नेहा, किशनलाल व रणवीर सिंह तथा भारतीय जननायक पार्टी के निरंजन सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कृष्णपाल सिंह, बहुजन मजदूर पार्टी के रामवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किए। 

इस बार फिरोजाबाद लोकसभा सीट से कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। बता दें कि फिरोजाबाद सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। 
 
नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य गेट पर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, सीओ सिटी संजय वर्मा, सीओ सदर इंदुप्रभा के साथ ही सीओ मुख्यालय सुरक्षा व्यवस्था को ही संभाले हुए थे। एसएचओ सुरेंद्र सिंह सहित कई थानों के प्रभारी एवं पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें