फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; घर में मची चीख पुकार

Tue, 26 Mar 2024 05:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। खबर मिली को घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। खबर मिली तो गांव में मातम पसर गया। परिजन की होली की खुशियां हवा हो गईं। वह रोने बिलखने लगे। वहीं आरोपी चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसा पिनाहट थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा मार्ग पर विप्रावली तिकोनिया गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अजय पुत्र प्रमोद उर्फ़ टिल्लू एवं शैलेंद्र पुत्र रनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां उनका हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वह थाना क्षेत्र के ही बीच का पुरा गांव के रहने वाले थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें