फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार वर्गमीटर में बनाई जा रही कॉलोनी ध्वस्त, मची अफरा तफरी

Tue, 19 Dec 2023 05:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आसफाबाद में  बिना नक्शा पास कराए 15 हजार वर्गमीटर में बनाई जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। जमीन का मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये आंका गया है। 
 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण ने आसफाबाद में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां बिना नक्शा पास कराए एक 15000 वर्ग मीटर एरिया में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त करा दिया गया। कॉलोनी में बुलडोजर से अर्द्धनिर्मित मकानों, पिलर, दीवारें भी तोड़कर जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान आसपास विकसित हो रहीं अन्य अवैध कॉलोनी संचालक, कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। जमीन का मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये आंका गया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को आसफाबाद के समीप हाईवे 2 से सटे लगभग 15000 वर्गमीटर क्षेत्र में कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उक्त संपति का मूल्य लगभग 15 करोड़ आंकी गई है। विप्रा प्रशासन के अनुसार कॉलोनी को बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित किया जा रहा था। पूर्व में दिए नोटिस के बाद भी संबंधित कॉलोनाइजर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उपाध्यक्ष विप्रा के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान सचिव राजेंद्र कुमार, अवर अभियंता प्रमोद कुमार, राकेश तोमर एवं स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनी संचालकों में भी खलबली मच गई।

जमीन के खेल में एक साल में रुपये हो रहे दोगुने
फिरोजाबाद व शिकोहाबाद एरिया में इस समय जमीन का बड़ा खेल चल रहा है। किसानों की जमीन सस्ते दर पर खरीदकर उस पर प्लाटिंग काट दी जा रही है। जमीन के मूल्य के चार से छह गुने मूल्य पर लोगों को बिना सुविधा के ही प्लांट बेचे जा रहे हैं। शहर में इसका बड़ा कॉकस चल रहा है। बड़ा सवाल है कि जब प्लाटिंग और काटे गए प्लाटों की बाउंड्री होती है उस समय अफसरों की निगाह इन अवैध कॉलोनियों पर क्यों नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


प्लॉट विक्रेता से मांगें अभिलेख
फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय सतर्कता दिखाएंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। प्लॉट विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख मांगें। प्राधिकरण से सत्यापित करा लीजिए, जिससे अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों में आपके रुपये न फंसें। अनाधिकृत निर्माणों व अवैध कॉलोनियों को गिराएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें