फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पालिकाध्यक्ष के घर में घुसे चोर, पड़ोसियों ने देखते ही मचाया शोर; पुलिस ने एक को पकड़ा

Tue, 19 Dec 2023 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पालिकाध्यक्ष के घर में आधी रात को चोर घुस गए। पड़ोसियों ने छत पर जब उन्हें देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। चोर घर से तो भाग निकले, लेकिन डर से पास में ही झाड़ियों में छिप गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Etah Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशगंज में रहने वाली भाजपा पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता के घर में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। रात करीब 12 बजे चोर पीछे से मकान में दाखिल हो गए। आस पास के लोगों ने चोरों को देखा तो शोर मचा दिया। इस दौरान चोर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक चोर को झाड़ियों से पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



नगर पालिकाध्यक्ष के निवासी कैलाशगंज स्थित मकान में सोमवार की रात करीब 12 बजे तीन चोर पीछे से चढ़कर छत पर पहुंच गए। छत पर पड़ोसियों ने अनजान लोगों को देखा तो चोर-चोर होने की आवाजें लगाकर शोर मचा दिया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष के परिजन को जानकारी हुई तो छत पर गए, तब तक चोर नीचे उतरकर भागने में सफल रहे। चोरों के मकान पर चढ़कर घुसने के प्रयास की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और चोरों की तलाश में जुट गए।

बता दें कि पालिकाध्यक्ष के मकान के पीछे तालाब है। इसकी झाड़ियों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक चोर छिपा मिला। इसको पकड़ लिया गया, जबकि दो भागने में सफल रहे। चोर शहर के ही मोहल्ला शांती नगर का निवासी है। पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सीओ विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के मकान से चोरी करने के इरादे से तीन चोर पहुंचे थे, लेकिन शोर होने की वजह से वारदात नहीं कर पाए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश की तो एक को पकड़ लिया है, जबकि दो फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की वारदातें
पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि 29 मई 2015 की रात में चोरों ने वारदात की थी, तभी करीब चार लाख रुपये के जेवरात आदि चोरी कर ले गए थे। तब वह अपनी भांजी की शादी में गए थे, तब भतीजे राजीव गुप्ता ने चोरी होने की सूचना दी थी। तब मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज कराया गया था जबकि इससे पहले भी एक वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें