फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमिराज ने नेशनल एथलेटिक्स में झटके दो गोल्ड मेडल

Sun, 11 Feb 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमिराज ने नेशनल एथलेटिक्स में झटके दो गोल्ड मेडल
विज्ञापन

- एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन के लिए पाया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। हैदराबाद में मास्टर्स एथलेक्टिस एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनिशप में जिले के खिलाड़ी भूमिराज ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। भूमिराज की सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के गांव दरबाह निवासी भूमिराज सिंह ने 8 फरवरी से 11 फरवरी तक हैदराबाद में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100, और 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही भूमिराज ने एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप सिंगापुर के लिए चयन पाया है। भूमिराज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच रंजन झा को दिया है। भूमिराज ने बताया कि उसका सपना एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने का है। भूमिराज की इस सफलता पर प्रेम सिंह, देशराज शाक्य, श्याम सुंदर, लालसिंह, संजू शाक्य, डालेश्वर सिंह, सुरेश शाक्य, धर्मपाल शाक्य आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें