फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: सांसद रंजीता से बयां की वीरांगना ने पीड़ा, बोली- घर के बाहर पुलिस का पहरा, घुट रहा दम

Mon, 13 Mar 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वीरांगना सुंदरी देवी ने सांसद से कहा कि उसे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन घर में पुलिस ने चारों तरफ धरना दिया हुआ है।
विज्ञापन
सुंदरी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर सांसद  रंजीता कोली ने पुलवामा में शहीद हुए जीतराम गुर्जर की वीरांगना पत्नी सुंदरी देवी से रविवार शाम को फोन पर बात की। सांसद के हाल पूछने पर वीरांगना ने कहा कि अपने घर में दम घुट रहा है। घर में पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


सांसद ने वीरांगना से कहा कि अभी मैं रक्षा मंत्री से आपको मिलाने के लिए समय ले रहीं हूं, आपको दिल्ली बुलाऊंगी, आप समय निकालकर जरूर आना। वीरांगना ने कहा कि हमारी सिर्फ दो मांगें हैं, देवर के लिए नौकरी और जीतराम के नाम कॉलेज, हम मुख्यमंत्री से ज्यादा मांग भी नहीं कर रहे, यह छोटी सी मांग है।

दरअसल, पुलवामा में शहीद हुए जीतराम गुर्जर की वीरांगना सुंदरी देवी अपनी दो मांगों को लेकर पिछले दिनों जयपुर में धरना दे रहीं थीं। जिसे रातों रात खत्म करवाकर वीरांगना, उसके देवर और बड़ी बेटी को 10 मार्च को सुबह सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं जानकारी पर जब सांसद वीरांगना को घर पर पहुंचाने के लिए अस्पताल पहुंचीं तो हंगामा हुआ। इसके बाद वीरांगना को उसके घर पहुंचाया गया। इस घटना में सांसद को भी चोटें भी लगीं थीं। घर पहुंचने के बाद पुलिस ने वीरांगना के घर पर पहरा बढ़ा दिया गया। 

वहीं शहीद जीत राम के घर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता  नेम सिंह फौजदार रविवार को पहुंचे थे। मुलाकात के समय शहर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यादराम राणा साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें