फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार आशुतोष पांडेय को मिली धमकी, कहा- अब पैरवी की तो...

Mon, 13 Mar 2023 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने  प्रेस वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने रविवार को स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता कर कुछ पुलिस अधिकारियों पर केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकाए जाने का आरोप लगाया। बोले, कहा जा रहा है कि मथुरा छोड़ दें। इसलिए वह 23 मार्च को अदालत में तारीख के दिन मुकदमा वापस लेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फोन पर भी दो बार मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी मिल चुकी है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना जैंत में की है। केंद्रीय अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण के पक्षकारों पर भी केस की पैरवी गलत तरीके से करने के आरोप लगाए। उन्होंने खुद पर लगे हुए केस की जानकारी देते हुए कहा कि उन पर 22 मुकदमे लगे हैं, लेकिन सब मुकदमे धर्म की लड़ाई में उन पर लगाए गए हैं, व्यक्तिगत कोई नहीं है।

उन्होंने प्रशासन पर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बताया कि जनजागरण यात्रा की पहले अनुमति दी बाद में जनजागरण यात्रा को मुख्यमंत्री का आदेश बताकर रुकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सॉफ्टवेयर इंजीनियर की घिनौनी करतूत: जिस युवती से करनी थी शादी, उसे ही भेजे ऐसे फोटो; देखकर शर्मसार हुआ परिवार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें