फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने सौंपा मांग ज्ञापन

Tue, 23 Dec 2025 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के स्याहीपुरा चौराहे पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ मोनू शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने निराश्रित गोवंश, खाद वितरण, सफाई व्यवस्था और सड़क निर्माण सहित कई मुद्दों को उठाया। किसानों ने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




ज्ञापन में बताया गया कि तहसील बाह के तीनों ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में छुट्टा गोवंश से किसान परेशान हैं। भदराैली और चमरौआ के उपग्राम खमुआपुरा व रुनुआपुरा में पक्की सड़क बनवाने की मांग की गई। पंचायत घरों पर तैनात कर्मचारियों को लंबे समय से मानदेय न मिलने और ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें न कराने संबंधी मामलों को बताया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र भदौरिया, अरविंद शर्मा, ओमकार शर्मा, बीरेंद्र तोमर, दिनेश परिहार, आकाश भदौरिया, शिवम परिहार और सचिन सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें