बेसमेंट हादसा: मृतक के परिजनों को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बंधाया ढांढ़स, देखा हादसा स्थ
बाह। बिजकौली में बेसमेंट हादसे में जान गंवाने वाले हीरालाल एवं योगेश कुमार उर्फ योगेंद्र के परिजन को राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन सोमवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे। उन्होंने शासन प्रशासन से मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। हादसे में घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों पर लोगों को विश्वास नहीं है। जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज मिल जाता तो दोनों मृतकों की जान बच सकती थी। सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज मिल जाता तो घायलों को परिजन निजी अस्पताल में नहीं ले जाते। सांसद ने मौके से ही डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बात की, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग की।