रामनगर। सोमवार की दोपहर रामनगर चौकी क्षेत्र स्थित नहर में एक युवक की सिर कटी लाश देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव 8-10 दिन पुराना लग रहा है। युवक की उम्र करीब 30-35 वर्ष के आसपास बताई गई है।
सोमवार की शाम करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण नहर के पास से गुजर रहे थे। तभी एक युवक का शवदेखा। युवक का सिर गायब था, वहीं बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसके चलते कोई भी ग्रामीण पहचान नहीं कर सका। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई भी वहां नहीं पहुंचा। चौकी रामनगर से जब इस बारे में जानकारी ली तो ऐसी किसी सूचना के मिलने की बात से इंकार किया। संवाद