फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, अब शादी के लिए बना रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर सजातीय युवक की प्रोफाइल देखकर दोस्ती कर ली। मुलाकात में युवक ने कुछ फोटो खींच लिए। अब वह ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बना रहा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने दर्ज कराए केस में पुलिस को बताया कि इंटरनेट पर उसकी दोस्ती बिहारी धाम काॅलोनी बरौली अहीर के अभिषेक यादव से हुई थी। आरोपी के सजातीय हाेने पर उसने दोस्ती कर ली थी। एक दिन मुलाकात के लिए बुलाकर आरोपी ने धोखे से फोटो खींच लिए। वह धनाढ्य परिवार से है, इस वजह से आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा है। वह अपने पिता के पुलिस में होने की धौंस देता है।

आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए रुपयों और प्रापर्टी को नाम करने की भी मांग की। मना करने पर फोटो वायरल कर दिए। तीन अक्तूबर को आराेपी अपार्टमेंट में गलत नाम से एंट्री कर आया। उस समय वह घर पर नहीं थी। आरोपी ने उसके माता-पिता को तमंचा दिखाते हुए धमकाया। ताजगंज थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता के आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें