बरौली अहीर। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के इकथरा मोड़ पर रोडवेज बस ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डंपर चालक सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां चालक की हालत गंभीर बनी है। इकथरा मोड़ पर सुबह लगभग 6 बजे दिल्ली से बाह जा रही रोडवेज बस ने मोड़ से निकल रहे डंपर में टक्कर मार दी। डंपर चालक रामेश्वर सिंह बुरी तरह से केबिन में फंस गया। बमरौली कटारा पुलिस ने जेसीबी से चालक को बाहर निकाला गया।
मौके पर पहुंचे डंपर मालिक धर्मेंद्र सिंह निवासी गोला के साथ चालक को अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बस में सवार छह यात्री भी घायल हो गए। वहीं, यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
बस चालक को आई थी झपकी: बस में सवार बलवीर सिंह का कहना था कि हादसे का कारण बस चालक को झपकी आ जाना था। इससे पहले भी कई जगह बस हादसे का शिकार होते-होते बची थी। बस चालक बस को ठीक तरह से नहीं चला पा रहा था। सवारियों ने कई बार चालक को आगाह भी किया था।