फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा में दूसरे दिन 3047 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के पांच केंद्रों पर मंगलवार को बीएड सत्र 2019-2021 द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा का दूसरा प्रश्रपत्र कड़ी निगरानी के बीच कराया गया। इस दौरान पंजीकृत 3214 परीक्षार्थियों में से 3047 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 167 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दूसरे प्रश्रपत्र में पंजीकृत 622 परीक्षार्थियों में से 590 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां 11 कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। आरसी महिला डिग्री कॉलेज में द्वितीय प्रश्रपत्र की परीक्षा के दौरान मंगलवार को पंजीकृत 1032 परीक्षार्थियों में से 1005 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां 16 कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैें। डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान पंजीकृत 140 में से 138 परीक्षार्थी उपस्थित हुए दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां दो कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में पंजीकृ़त 1135 में से 1062 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां 15 कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। राजकीय बालिका महाविद्यालय कुरावली में परीक्षा के दौरान पंजीकृत 285 में से 252 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। यहां चार कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें