फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राथमिकता पर सड़क की मरम्मत कराएं

Wed, 11 Oct 2023 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकता पर सड़क की मरम्मत कराएं
विज्ञापन


डीएम ने विकास कार्यक्रमों, निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने विकास कार्यक्रमों, निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। बीडीओ से कहा कि अपने क्षेत्र की ऐसी ग्राम पंचायत जहां हर घर नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराए जाने के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। पाइप लाइन बिछाने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं की कराई गई है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियंता जल निगम संबंधित कार्यदायी संस्था से प्राथमिकता पर सड़क की मरम्मत का कार्य कराएं।
उन्होंने कहा कि जहां कार्य पूर्ण हो चुका है वहां तत्काल प्रत्येक घर में नल का कनेक्शन कराया जाए। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालयों में भी नल की फिटिंग कराई जाए। उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज वसूली के भी बेहतर प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत माह नवंबर में होने वाले शादी समारोह में प्रत्येक विकास खंड से 100 तथा नगर निकाय से 50 गरीब बेटियों के आवेदन कराकर सत्यापन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवेदन पत्रों की तत्काल जांच कर जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएं। अधिशासी अभियंता विद्युत निवेश मित्र पोर्टल, झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों को शीघ्र निस्तारित करें। डीपीआरओ और बीएसए विद्यालयों, ग्राम पंचायत पर बकाया विद्युत बिल का भुगतान करने की कार्रवाई करें। मेरी माटी मेरा देश के तहत 13 अक्तूबर को ग्राम पंचायत स्तर से प्राप्त कलशों की मिट्टी को मिश्रित कर उनसे दो कलश तैयार करें।
विज्ञापन


सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम रामजी मिश्र, सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता, डीडीओ अजय कुमार, पीडी सत्येंद्र कुमार, उपयुक्त एनआरएलएम शौकत अली, उपयुक्त मनरेगा पीसी राम, डिप्टी कलेक्टर संध्या, सैयद सानिया सोनम एजाज, जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें