फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाहल क्षेत्र के अब्दुल नवीपुर में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल नवीपुर में रविवार की देर रात एक युवक को करंट लग गया। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस को सूचना नही दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल नवीपुर निवासी 25 वर्षीय शिवानंद पुत्र अशोक कुमार रविवार की रात खाना खाने के बाद सो गया था। जानकारी के अनुसार रात में पंखा चलाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन अस्पताल ले जाते इससे पहले ही शिवानंद की मौत हो गई। घर में चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। हादसे को लेकर थाना पुलिस को परिजनों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई। पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया गया। सोमवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार तीन माह पूर्व ही शिवानंद की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें