कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष और सचिव पद के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। अब इन पदों पर 23 दिसंबर को चुनाव होगा। इसी के साथ ही अधिवक्ताओं में सरगर्मियां बढ़ गई है।
चुनाव के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 20 पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जबकि अध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र राजपूत, मोरध्वज वर्मा ने तथा सचिव पद के लिए विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं हेम सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन किसी भी अधिवक्ता प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके कारण इन पदों पर अब चुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अधिवक्ताओं ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव मैदान में उतरने वाले अधिवक्ता अपने अपने पक्ष में प्रचार के लिए जुट गए हैं। वहीं, एल्डर कमेटी भी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। कमेटी के चेयर मैन गुुुुरुदयाल सिंह ने बताया कि दोनों पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। दोनों पदों पर अब 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मतदान होगा, वहीं 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतगणना होगी।