फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दो दिन के लिए खुलेंगे बैंक, फिर होगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली के अवकाश के बाद बैंक सिर्फ दो दिन के लिए ही खुलेंगे। इसके बाद फिर एक बार अवकाश के चलते बैंक बंद हो जाएंगे। ऐसे में बैंक संबंधी कार्य लोगों को इन्हीं दो दिनों में निपटाने होंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अवकाश के बाद दोबारा बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

नवंबर में बैंकों के अवकाश की लिस्ट बहुत लंबी है। दिवाली पर चार नवंबर से लेकर छह नवंबर तक बैंकों का अवकाश था। वहीं सात नवंबर को रविवार के चलते बैंक बंद थे। चार दिन के लंबे अवकाश के चलते लोगों को बैंक संबंधी कार्यों में परेशानी हुई। अब सोमवार को बैंक खुल रहे हैं, जिससे बैंकों में कामकाज शुरू हो जाएगा। सोमवार और मंगलवार के बाद एक बार फिर दो दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। दरअसल छठ पूजा के चलते 10 और 11 नवंबर को बैंकों का अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आपको भी बैंक में कोई जरूरी काम है तो सोमवार और मंगलवार को ही उसे निपटाना होगा। ऐसा न करने पर दो दिन का इंतजार और करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें