फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो दादागीरी है: वसूली करने गई बैंक व राजस्व टीम पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

Sat, 22 Jul 2023 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

 बैंक और राजस्व टीम 25 लाख रुपये के बकाया की वसूली के लिए गांव में गई थी। यहां टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। 
 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा में बकाए की वसूली करने बकायेदार के घर गए बैंक टीम और राजस्व टीम पर महिलाओं और पुरुषों ने शुक्रवार की सुबह हमला बोल दिया। टीम पर पत्थरबाजी के साथ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जीप में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे उसका शीशा टूट गया। टीम किसी तरह जान बचाकर भागी। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के सांधन गांव निवासी शाहिद परवेज पुत्र दिलावर ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से करीब 25 लाख रुपये का लोन ले रखा था। शाहिद परवेज ने काफी समय से कोई रकम अदा नहीं की, जिससे उसका खाता एनपीए (नॉन परफार्मिंग अकाउंट) हो गया था। परवेज पर मूल धन के साथ ब्याज आदि बढ़कर करीब 40 लाख रुपये बकाया हो गया। इस रकम की वसूली के लिए शाखा प्रबंधक ब्रजमोहन मीणा, निरंजन मीणा, प्रियंका, सबीश शर्मा व नायब तहसीलदार अमित मुदवल के साथ शाहिद परवेज के घर गए।

ये भी पढ़ें - Agra News: किरायेदार की साजिश नहीं समझ सका मकान मालिक, फंसा ऐसे जाल में; गवां बैठा 8.50 लाख रुपये

घेरकर किया पथराव 

टीम बकायेदार को लेकर निकली तो परिजन ने टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार व टीम के सदस्यों की पिटाई शुरू कर दी। राजस्व टीम व बैंक टीम जान बचाकर भागने लगे। ग्रामीणों ने टीम को सड़क पर दौड़-दौड़ाकर पीटा। हमलावरों ने शाहिद परवेज को छुड़ा लिया। 

ये भी पढ़ें - Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ से मथुरा तक ले आए 97 लाख रुपये का गांजा, ऐसे दिया पुलिस को धोखा; रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

पुलिस ने बचाया 

सूचना पर थाना प्रभारी रोहित आर्य कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर कुछ पथराव कर रहे महिला व पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। शाखा प्रबंधक ब्रजमोहन मीणा की तहरीर पर 15 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें