फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार में घाटा: चूड़ी कारोबारी ने दी धमकी, तो कारीगर ने पी लिया तेजाब; तड़पते हुए निकली जान

Thu, 06 Apr 2023 06:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चूड़ी के कारोबार में घाटा कारोबारी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। उसने इस घाटे का ठीकरा कारीगर के सिर पर फोड़ते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। कारीगर से कारोबारी दो लाख रुपये की डिमांड कर रहा था, जिसके वजह से कारीगर दहशत में आ गया। 
 
विज्ञापन
तेजाब। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चूड़ी के काम में घाटा होने के बाद कारोबारी द्वारा दी जा रही धमकियों से दहशत में आए कांच कारीगर ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर कारीगर को परिजन जिला अस्पताल लाए। उपचार के दौरान श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये है मामला 

हिमांशु शर्मा निवासी सुहागनगर सेक्टर-दो दक्षिण क्षेत्र का निवासी था। परिजनों ने बताया कि चूड़ी व ग्लास कारीगर हिमांशु कुछ दिन पहले चूड़ी कारोबारी मोहल्ला के ही मुकेश यादव के यहां पर काम करता था। मुकेश यादव को चूड़ी कारोबार में दो-तीन लाख रुपये का घाटा हो गया था। घाटा होने के बाद मुकेश ने हिमांशु को काम से निकाल दिया था। इसके बाद हिमांशु अपनी आजीविका चलाने के लिये हिमांयूपुर स्थित एक कांच डेकोरेशन इकाई में काम रहा था। परिजनों का आरोप है कि चूड़ी कारोबार में घाटा होने के बाद मुकेश यादव द्वारा हिमांशु पर दो लाख रूपये का हर्जाना देने को दवाब बनाया जा रहा था। कई बार उसे धमकी भी दी गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें एक गलती और मौत: गलती से दूसरे ट्रैक पर उतरा युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; नहीं बचा सका जान

पी लिया तेजाब 

मृतक के परिजनों के मुताबिक आए दिन मिलने वाली धमकी से हिमांशु दहशत में था। बृहस्पतिवार को भी उसे फिर धमकियां दीं गई। तनाव में आए हिमांशु ने हिमांयूपुर स्थित डेकोरेशन इकाई में कांच को साफ करने वाले तेजाब का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीरावस्था में उसे उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, जहां उपचार के दौरान थोड़ी देर में ही हिमांशु की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें आशिक मिजाजी: पति की हरकतों से परेशान हुई पत्नी, एक रात फिर कर बैठा ये भूल; फिर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना मिलने पर थाना दक्षिण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों ने मुकेश यादव के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ दक्षिण राजेश कुमार पांडेय के अनुसार परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले मुकेश यादव पर लेनदेन को लेकर हिमांशु पर दवाब बनाने का आरोप लगाया है। घटना की हर पहलु पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Etah: दो नाबालिग बहनों  का अपहरण, साइकिल से गईं थी खेत पर; फिर लौटकर नहीं आईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें