फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी घुसपैठ: महिला सहित चार एजेंटों की तलाश, सीमा पर अलर्ट, 20-25 हजार रुपये लेकर कराया जाता बॉर्डर पार

Wed, 08 Feb 2023 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ पश्चिम बंगाल के रास्ते होती है। यह काम एजेंटों के माध्यम से चलता है। पुलिस को जानकारी मिली है कि चार एजेंट हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।
 
विज्ञापन
बांग्लादेशियों की बस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सेक्टर-14 स्थित प्रधानजी की बगीची में बस्ती बसाकर रहने वाले 32 बांग्लादेशियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब अगला निशाना घुसपैठ कराने वाले हैं। इसके लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सीमा पर अलर्ट किया गया है। महिला सहित चार एजेंटों की तलाश की जा रही है। ये घुसपैठियों की मदद करते हैं। उन्हें गंतव्य तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ पश्चिम बंगाल के रास्ते होती है। बांग्लादेश के नागरिक फेनी नदी से नाव में बैठकर आते हैं। इसके बाद सियालदाह और हावड़ा से होते हुए अलग-अलग राज्यों में पहुंच जाते हैं। यह काम एजेंटों के माध्यम से चलता है। पुलिस को जानकारी मिली है कि चार एजेंट हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी लोगों को ठेके पर लेकर आते हैं। पहले से तय होता है कि किसे कहां छोड़ना हैं और क्या काम कराना है। किससे मिलेंगे और किसके पास जाकर रहेंगे।

32 बांग्लादेशी पकड़े जाने के बाद अब इन एजेंटों की भी तलाश है। एलआईयू पूरी तरह से फेल रही है। आईबी के इनपुट पर पुलिस ने कार्रवाई की। बांग्लादेशियों को जेल भेजने के बाद पुलिस यह पता कर रही है कि ये लोग सिर्फ काम के लिए आए हैं, या फिर किसी आपराधिक गतिविधि के लिए। प्राथमिक जांच में वो किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं मिले हैं। पुलिस अभी जांच में लगी हुई है। बांग्लादेश की सीमा पर सक्रिय खुफिया एजेंसियों और फोर्स को जानकारी भेजी गई है।

एजेंट रखते हैं दो आईडी

जिन एजेंट के माध्यम से बांग्लादेशी आते हैं, उन पर दो आईडी होती हैं। एक बांग्लादेश की तो दूसरा भारत की होती है। भारत में पकड़े जाने पर वो यहीं की आईडी दिखाते हैं। बांग्लादेश में कोई पकड़ता नहीं है। सीमा से लेकर गंतव्य तक पहुंचने तक कई एजेंट बदल जाते हैं। यह पूरा काम चेन की तरीके से चलता है। इसमें एक व्यक्ति को 20 से 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अन्य काम लेने पर अलग से रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल

हाजिरी के लिए बुलाए जाएंगे पाकिस्तानी

आगरा में 18 पाकिस्तान लंबे समय से रह रहे हैं। इनको लोकल इंटेलीजेंस यूनिट में हाजिरी लगानी होती है। बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद आईबी का ध्यान इनकी तरफ गया है। यह लोग कहां रह रहे हैं, यह क्या कर रहे हैं। इनमें से कुछ लंबे समय का वीजा लेकर आए थे। सूत्रों की मानें तो कुछ ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ था। एलआईयू की पाक शाखा में हर पाकिस्तानी का रिकॉर्ड रखा जाता है। अब एलआईयू से रिकॉर्ड मांगा गया है। हर पाकिस्तानी को हाजिरी के लिए बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें