फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस कॉलेज के बीएएलएलबी के छात्रों ने धरना दिया

विज्ञापन
आगरा। विश्वविद्यालय में परीक्षा कक्ष नियंत्रक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थी। अमर उज? - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के बीएएलएलबी के छात्रों ने बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने सत्र 2019-20 के चतुर्थ वर्ष के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोलने की मांग की। इसके साथ ही छात्रों ने चतुर्थ वर्ष में प्रोन्नत करके पंचम वर्ष की परीक्षा का फॉर्म भरवाने की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च 2021 में हुई परीक्षा समिति की बैठक में इन छात्रों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरवाए गए हैं। जबकि पूर्व में कई बार छात्र विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई की ओर से छात्रों को समर्थन दिया गया। संगठन के पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रों ने कहा कि उनका भविष्य संकट में है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा फार्म भरवाए या फिर इच्छा मृत्यु की इजाजत दे। परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि परीक्षा समिति के निर्णय के अनुरूप छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी।
वहीं, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि जब इन छात्रों की मुख्य परीक्षा होगी, तभी परीक्षा फॉर्म भरवाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में बीएएलएलबी के छात्रों में वेदप्रकाश, दीपक कुमार, ममता बंसल, राघवेंद्र, सबा, योगेश, एनएसयूआई के अंकुश गौतम, गौरव शर्मा, ललित त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें