फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी वारियर्स ने उदघाटन मैच में की जीत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में अंडर 19 तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन छह मुकाबले हुए। उद्घाटन मैच में बालाजी वारियर्स ने मार्वल्स को 39-11 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

कबड्डी के प्रथम मैच में बालाजी वारियर्स ने मार्वल्स को 39-11 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में वारियर्स ने रॉयल वारियर्स को 37-19 से, तृतीय मैच में सनराइज ने किंग राइडर्स को 21-11 से, चतुर्थ मैच में किंग वारिसर्य ने सुपर किंग्स को 35-25 से, पांचवे मैच में बालाजी वारियर्स ने किंग राइडर्स को 45-6 से, छठवें मैच में वारियर्स ने सुपर किंग्स को 45-13 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई। रेफरी की भूमिका सरबर खॉन, आयुष चौहान, विपिन यादव ने निभाई। मो. आरिश, रिहान मंसूरी लाइनमैन के रूप में तैनात रहे। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता और प्रबंधक अनुपम गुप्ता ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। निदेशक शशांक गुप्ता और प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें