फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार नहीं कुछ ओर ही थे पत्नी के इरादे, नशे की गोलियां खिलाईं, ऐसी मौत... कांप उठे रूह; कोर्ट ने जमानत की

Mon, 14 Oct 2024 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तीन बच्चों की मां प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि तीन बच्चों के सिर से पिता का साया ही छीन लिया। प्रेमी  संग मिलकर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नहर में उसकी लाश को फेंक दिया। मामले में कोर्ट मे आरोपी की जमानत निरस्त कर दी है। 
 
विज्ञापन
women demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र हबीबगंज में 30 सितंबर की रात को तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी सलमान बेग निवासी 60 फुटा रोड, नगला बरी ने मिलकर रजीउद्दीन को नशे की दवा देकर हत्या कर दी थी और लाश को एक ऑटो में डालकर शिकोहाबाद नहर में फेंक दिया था, जिसकी लाश पुलिस थाना सिरसागंज ने बरामद की थी।
विज्ञापन



मृतक के परिजन ने लाश को पहचाना और मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी सलमान आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान लाश को ले जाने वाले ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया था। प्रेमी सलमान का जमानत प्रार्थना पत्र सीजेएम न्यायालय से खारिज होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। जमानत प्रार्थना पत्र वास्ते सुनवाई एवं निस्तारण प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह की न्यायालय में भेजा गया।

न्यायाधीश ने दोनों पक्ष के तर्क सुनने एवं केस डायरी पर उपलब्ध तमाम साक्ष्य का गहनता से अध्ययन करने के बाद मामला गंभीर पाते हुए जमानत का पर्याप्त आधार नहीं पाया और जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। इस प्रकरण में ऑटो रिक्शा वाले की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें