बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को जिले के 35 केंद्रों पर होगी। इसमें 15018 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा दो पाली में सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे तक होगी। बुधवार को केंद्रों में सीटिंग प्लान लगाया गया। पर्यवेक्षकों ने केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं। केंद्र व्यवस्थापक के साथ सेल्फी लेकर उप नोडल अधिकारी को भेजी।
प्रवेश परीक्षा के जिले के उप नोडल अधिकारी सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक विश्वविद्यालय की ओर से लगाए गए हैं, सभी ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी। सभी जगह पर व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। परीक्षा की सामग्री प्राप्त हो गई है, कोषागार में जमा है। शासन के प्रतिनिधि शुक्रवार को इसे लेकर केंद्रों पर पहुंचेंगे।
45 मिनट पहले से केंद्र में प्रवेश
डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह सवा आठ बजे से (परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले) प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा परीक्षा शुरू होने के बाद आधे घंटे बाद तक ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।
हर विद्यार्थी को दो मास्क और सैनिटाइजर
अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से दो-दो मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर पहुंचने पर इसे विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
आगरा और अलीगढ़ मंडल में 48,393 अभ्यर्थी पंजीकृत
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कराई जा रही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समन्वयक से आगरा व अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों में परीक्षा कराई जाएगी। कुल 48,393 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
दबिश से पहले भागे पूर्व मंत्री बशीर: तीन तलाक के केस में हैं आरोपी, पत्नी ने कहा-सजा दिलाकर रहूंगी