फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या करती है आह्वान, ठाठ से कर मंदिर निर्माण...

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीरामलीला मैदान के पास राम हनुमान मंदिर अयोध्या नगरी की तरह बना हुआ था, जहां प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं से लेकर राजतिलक तक की लीला का मंचन किया गया। बारिश भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। भजन गायक मनोज शर्मा के भजन अयोध्या करती है आह्वान, ठाठ से कर मंदिर निर्माण पर श्रद्धालु झूम उठे। राज्याभिषेक झांकी में पहला राजतिलक कैबिनेट राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन

राज्याभिषेक लीला में प्रभु श्रीराम का स्वरूप बनने का सौभाग्य अनुज को मिला। लक्ष्मण के स्वरूप शोभित, भरत के अमन, शत्रुघभन के मोहित बने। जानकी सर्वज्ञ और हनुमान का स्वरूप आनंद बने। प्रभु श्रीराम समेत स्वरूपों का शृंगार मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल के निर्देशन में राम मोहन, राहुल कन्हैया, अभिषेक, मोहित ने किया। लीलाओं का संचालन राजीव अग्रवाल, अतुल बंसल, विजय गोयल ने किया। संचालन संजय तिवारी ने किया। सीता रसोई की व्यवस्थाएं आनंद मंगल, अंजुल बंसल, विनोद जौहरी, मनोज पोली, राहुल गौतम ने संभालीं।
एडीजी राजीव कृष्ण, मेयर नवीन जैन ने राजतिलक और आरती की। इस दौरान भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, प्रवीन गर्ग, मुकेश जौहरी, रामांशु शर्मा, राम आशीष शर्मा, संजय बंसल, विशन माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, अशोक राठी, दिलीप अग्रवाल, कृष्ण मुरारी बल्ले, मनोज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें