आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मौसी को मां समझा जाता है, वहीं एक किशोरी को मौसी ने ही देह व्यापार जैसे घिनौने दलदल में फंसा दिया। उसने कई बार निकलना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। ताजमहल पूर्वी गेट के पास होम स्टे गेस्ट हाउस में किशोरी फंसी हुई थी। यहां पुलिस ने छापा मारा तो सच सामने आया। पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में उसकी मौसी, गेस्ट हाउस के मैनेजर और एक ग्राहक के विरुद्ध दुष्कर्म, अनैतिक देह व्यापार, पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों को को जेल भेजा गया है।