फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप: 31 अगस्त तक भरें ऑनलाइन फॉर्म, पूरे होंगे मेधावियों के सपने

Thu, 23 Aug 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। विद्यार्थियों के पास फार्म भरने के लिए 31 अगस्त 2018 तक का मौका है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक बोर्ड के कई विद्यालयों के कक्षा नौ-10 और कक्षा 11-12 के विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए फार्म भर रहे हैं, जो विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। वो प्रक्रिया पूरी करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की वेबसाइट  https://foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।

इतनी मिलेगी छात्रवृत्ति

लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। 

पिछली बार की तरह इस बार भी नौवीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। 

छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वह विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

'मेधावियों के लिए छात्रवृत्ति संजीवनी'

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी सामान्य परिवार से थे। छात्रवृत्ति पाकर पढ़ाई की और समाज के अग्रणी पंक्ति में खड़े हुए। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के मंजिल की राह आसान कर सकती है।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि गरीब परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति संजीवनी की तरह होती है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में न केवल आर्थिक मदद मिलती है बल्कि उसे प्रोत्साहन मिलता है। सैकड़ों-हजारों छात्रों के बीच से चुने जाने पर उसका मनोबल बढ़ता है।

वर्ष 2017 की परीक्षा में चयनित छात्र दीपेंद्र कुंतल ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में पढ़ाई के लिए एक उम्मीद मिली। आत्मविश्वास बढ़ा है। विद्यालय में हमारा उदाहरण दिया जाने लगा है। जूनियर छात्र आगामी परीक्षा के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें