फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म करने का प्रयास, पड़ोसी है आरोपी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर कस्बा के एक मोहल्ला में चार वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में मां ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला में बालिका 17 सितंबर को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का ही एक युवक इकबाल बालिका को बहका कर अपने घर ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका ने चीख पुकार शुरु कर दी। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया।
बालिका रोते अपने घर पहुंची। मां ने उसे रोने का कारण पूछा तो बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मां बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंच गई। मां ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। वहीं तहरीर आरोपी के युवक के खिलाफ थाने में दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका का चिकित्सा परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें