फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर के बाहर से छात्रा के अपहरण की कोशिश, पड़ोसी महिला के चीखने पर भागा आरोपी

Tue, 31 Aug 2021 10:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

घटना के बाद से छात्रा और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। घटना से कॉलोनी के लोगों में रोष भी है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।  
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में स्कूटर सवार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली कस्बा स्थित एक कॉलोनी में सोमवार की दोपहर घर के बाहर साइकिल चला रही 11 वर्षीय सातवीं की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई। युवक ने उसे खींचकर जबरन स्कूटर पर बैठाने की कोशिश की। तभी छत पर कपड़े डाल रही पड़ोस की महिला ने देखा तो उसने चीख-पुकार की। इस पर युवक भाग निकला। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की तलाश में लगी है। छात्रा के पिता ने थाना खंदौली में तहरीर दी है। ॉ

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है। इससे वह सोमवार की दोपहर लेटी हुई थी। बेटी घर के बाहर साइकिल चला रही थी, तभी स्कूटर सवार करीब 35 वर्षीय युवक आया। वह बेटी को जबरन स्कूटर पर बैठाने लगा। इस दौरान विरोध करते हुए बेटी ने उसके हाथ में नाखून भी चुभा दिए। तभी पड़ोस ने रहने वाली महिला छत पर सूखने के लिए कपड़े डालने आई। 

घटना से इलाके के लोग सन्न रह गए
उसने छात्रा को जबरन स्कूटर पर बैठाते देखा तो शोर मचा दिए। इस पर युवक भाग निकला। घटना से मोहल्ले के लोग सन्न रह गए। मोहल्ले के लोगों ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी के सीसीटीवी टीवी फुटेजे देखे, उसमें एक युवक आगरा की ओर जाता दिख रहा है। एसओ खंदौली अवधेश गौतम ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना के बाद सहमा छात्रा का परिवार
घटना के बाद से छात्रा और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। पिता ने बताया कि वह अभी तीन महीने पहले ही इस कॉलोनी में रहने आए हैं। इससे पूर्व वह कस्बा में एक किराये के मकान में रहते थे। छात्रा को इतनी घबराई हुई है, कि घर से निकल ही नहीं रही है। वहीं घटना से कॉलोनी के लोगों में रोष भी है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें