फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद के घर हमला: दो FIR लेकिन मामूली धाराएं...करणी सेना का जिक्र तक नहीं, पुलिस ने इसलिए कर दी लीपापोती

Fri, 28 Mar 2025 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Rana Sanga Controversy: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला कर कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने वालों को पुलिस ने अभयदान दिया है। पुलिस द्वारा दो एफआईआर तो दर्ज की गईं, लेकिन करणी सेना का जिक्र तक नहीं किया गया है। 
 
विज्ञापन
Karni Sena - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सपा सांसद के आवास पर धावा बोलने वाले क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं का दो एफआईआर में जिक्र तक नहीं किया गया है। सांसद के पुत्र की ओर दर्ज कराई एफआईआर में भी करणी सेना का नाम नहीं है, जबकि दरोगा की ओर से लिखाए गए केस में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा को ही नामजद किया गया है। एक भी कार्यकर्ता का नाम नहीं लिखा गया है, जबकि पुलिस ने खुद ही चार हमलावरों को सांसद की कॉलोनी से पकड़ा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: सांसद के घर पर हमले से सियासत गरमाई, संसद से सड़क तक आंदोलन करेगी सपा


 

भीड़ ने जमकर किया था उपद्रव
सपा के सांसद के आवास पर बुधवार को 50-60 कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची थीं। इसके लिए पहले से ही सोशल मीडिया पर ऐलान किया गया था। क्षत्रिय करणी सेना के ओकेंद्र राणा ने कुबेरपुर इंटरचेंज पर पहुंचने की अपील की थी। बवाल के बाद पुलिसकर्मियों ने चार कार्यकर्ताओं को मौके से ही पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना का सांसद के घर उपद्रव, दरोगा-इंस्पेक्टर को भी पीट दिया...सीएम योगी एक किमी दूरी ही दे रहे थे भाषण

 

ये उठ रहा सवाल
सवाल है कि पुलिस की ओर से लिखाए गए केस में पुलिस ने क्षत्रिय करणी सेना के प्रदर्शन का उल्लेख तक नहीं किया है। जबकि थाने लाए गए कार्यकर्ताओं से नाम, पते लिखे गए होंगे। उनसे यह भी पूछा गया होगा कि वह किस मकसद से सांसद के आवास पर आए थे। पूरी एफआईआर में एमजी रोड पर हुई घटना का जिक्र भी दरोगा ने नहीं किया है, जिसमें पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं की गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह पुलिसकर्मियों को धकियाकर आगे बढ़ गए थे।

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: पुलिस ने पकड़े जो युवा छुड़वा लिए...कोई और हो तो बता दें; करणी सेना ने किया 'एक्स'
 

सपा नेता ने भी नहीं दर्ज कराया नाम
इसी तरह सपा नेता की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में एक भी कार्यकर्ता का नाम नहीं लिखा गया है। न ही क्षत्रिय करणी सेना का उल्लेख है। उन्होंने भी अज्ञात लोगों की भीड़ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाय है। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दो दिन से ऐलान देने का जिक्र किया है, लेकिन कौन ऐलान दे रहा था, यह नहीं लिखा गया है। इस तरह से दोनों एफआईआर में हमलावरों की पहचान तक नहीं खोली गई है। अब पुलिस कह रही है कि वीडियोग्राफी करवाई गई है।

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने मचाया उपद्रव...दो केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी कराई एक FIR
 
विज्ञापन

जिनको पकड़ा, उनके नाम पते भी नहीं
आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा, जबकि जिन 19 लोगों को पकड़ा गया, क्या उनके नाम, पते पुलिस के पास नहीं होंगे। वहीं दोनों ही केस में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं का जिक्र किया है, उनमें केवल सांसद के बेटे की ओर से लिखाए केस में जानलेवा हमले की धारा है, बाकी सामान्य धाराएं लगाई गई हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी थी। इस संबंध में एसीपी आदित्य कुमार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को चिह्नित करके गिरफ्तारी की जाएगी। टीमें गठित की गई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें