पुलिस लाइन में सड़क का लोकार्पण करते एसपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पुलिस लाइन में बने हैलीपेड तक जाने के लिए अब डामर रोड तैयार है। शुक्रवार को एसपी ने एक किलोमीटर लंबे मार्ग का लोकार्पण किया।
जिले में आने वाले वीवीआईपी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरता है। पुलिस लाइन में प्रवेश करने के बाद हेलीपैड तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। इस रास्ते का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से पूरा कराया जा चुका है।
शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार राय ने नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने ने बताया कि मार्ग का निर्माण लोनिवि के 38.10 लाख रुपये के सहयोग से कराया गया है। इस मौके पर एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह, आरआई राजीव राय सहित अन्य अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।