फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी प्री में पूछा-ओलंपिक में कितने खेल शामिल हैं

विज्ञापन
आगरा कॉलेज से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा में रविवार को 17583 अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 7320 छात्र आए और दूसरी पाली में 7244 अभ्यर्थी शामिल हुए। 41 केंद्रों पर करीब दस हजार से अधिक अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा में अभ्यर्थियों से पूछा गया कि ओलंपिक में कितने खेल शामिल हैं। इसके अलावा प्राचीन इतिहास से संबंधित कई सवाल आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक पहली पारी में करंट अफेयर्स, प्राचीन इतिहास, खेलकूद व सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 प्रश्न आए। जबकि दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दूसरी पाली में सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसेट) से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि पहली पारी में 10263 और दूसरी पारी में 10339 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा छोड़ने की वजह पूछने पर नोडल अधिकारी ने बताया कि जितने छात्र फॉर्म भरते हैं उसके 50% से 60% ही शामिल हो पाते हैं। कम केंद्र और कमजोर तैयारी के कारण भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन आब्जर्वर, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर नियुक्त किए थे। 102 सुपरवाइजर परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला विजेता कौन है।
- मोहम्मद बिन तुगलक ने भारत पर आक्रमण कब किया।
- सुल्तान इल्तुतमिश ने भारत पर आक्रमण कब हुआ।
- प्राचीन इतिहास में हर्ष और गुप्त काल की अवधि क्या है।
- हैदराबाग ट्री सिटी किन संगठनों का संयुक्त उपक्रम है।
- बैंकिंग ईल्ड बढ़ाने के लिए बैंकों को क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें