फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कहा सड़क हादसे में हुई थी अरविंद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। नगला भगिया निवासी महिला ने पति की मौत सड़क हादसे में होने की बात कही। बताया कि ससुरालीजनों ने उसे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने नहीं आने दिया। वह लोग विपक्षियों को हत्या के झूठे मामले में फंसाना चाहते थे।
विज्ञापन

19 जुलाई की रात नगला भगिया निवासी अरविंद उर्फ भूरे बिजली घर की ओर गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 20 जुलाई की सुबह बिजली घर के पास अरविंद का शव पड़ा मिला था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस द्वारा इसे सड़क हादसा बताए जाने के बाद प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। मंगलवार को मामले को लेकर मृतक की पत्नी नीता देवी थाने पहुंची। उसने तहरीर देकर बताया कि ससुरालीजन विपक्षियों को उसके पति की हत्या के मामले में झूठा फंसाना चाहते थे। उक्त लोगों से मुकदमेबाजी चल रही है। उसके पति की मौत सड़क हादसे में हुई है। महिला ने बताया कि ससुरालीजनों ने उसे थाने नहीं आने दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें