फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की झांसी के बबीना में हत्या, गांव में शोक का माहौल

Wed, 26 Jun 2019 12:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सूबेदार प्रदीप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी के बबीना कैंट परिसर में ड्यूटी पर तैनात सूबेदार की हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूबेदार प्रदीप यादव मैनपुरी जनपद के भोगांव के गांव शिवपुरी पड़ुआ के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर झांसी से परिवारीजनों को दी गई। 
विज्ञापन


सूबेदार प्रदीप यादव साल 2002 में आर्मी 44 बटालियन में हुए भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह बबीना कैंट परिसर में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात अंजान व्यक्ति ने कैंट एरिया में घुसने की कोशिश की।

प्रदीप के टोकने पर वह भाग खड़ा हुआ। प्रदीप ने पीछा करके उसे पकड़ लिया, उसी बीच उसने लोहा की किसी चीज से सूबेदार के सिर पर प्रहार कर दिया। 
विज्ञापन

प्रदीप के जमीन पर गिरते ही उनके सिर पर कई प्रहार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई है। झांसी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उनकी मृत्यु की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें