अरविंद चौहान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फंदे से लटका मिला जवान का शव
कश्मीर से मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवान अरविंद चौहान की तैनाती मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में थी। शुक्रवार को शिविर में उनका शव फंदे से लटका मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवान ने अपने आत्महत्या की है।
हालांकि इसको लेकर सेना की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
पत्नी से चल रही थी अनबन
मृतक अरविंद के चाचा अरुण चौहान ने बताया कि अरविंद की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। दोनों में अनबन के चलते पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है। रविवार रात सेना की ओर से फोन आया, जिसमें अरविंद की मृत्यु की सूचना दी गई। अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।