फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण: एटा, मैनपुरी सहित पांच जिलों का नया सबसर्किल बना, जानिए क्या है बदलाव का कारण

Fri, 30 Jul 2021 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला, फतेहपुर सीकरी सबसर्किल के अलावा आगरा सर्किल में नया सबसर्किल एटा बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी संरक्षण अंकित नामदेव को दी गई है। 
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सबसे पुराने कार्यालयों में से एक आगरा मंडल के 5 जिलों को मिलाकर नया सबसर्किल एटा बनाया गया है, जिसका क्षेत्र एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज और इटावा तक फैला होगा। इस सबसर्किल में 20 स्मारकों को शामिल किया गया है, जिनका संरक्षण और प्रशासनिक नियंत्रण बेहतर करने के लिए बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन

ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला, फतेहपुर सीकरी सबसर्किल के अलावा आगरा सर्किल में नया सबसर्किल एटा बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी संरक्षण अंकित नामदेव को दी गई है। वह इससे पहले ताजमहल और अकबर के मकबरे में तैनात रहे हैं। 20 स्मारक उनके क्षेत्र में रहेंगे। एटा सबसर्किल का नया कार्यालय भी बनाया जाना है, जिसके लिए एटा प्रशासन से वार्ता जारी है। 

ये महत्वपूर्ण स्मारक होंगे सबसर्किल का हिस्सा
एटा का अतरंजीखेड़ा का टीला, खेड़ा वसुंधरा, बिलसर टीला, कर्नल गार्डनर का मकबरा, मलावन का पुराना मंदिर, नूह के दो टीले, सकीट किला, पुरानी मस्जिद, सोरों का सीताराम मंदिर, फिरोजाबाद में रापड़ी के चारों स्मारक फरीदुद्दीन का मकबरा, नसीरुद्दीन का मकबरा, निजामुद्दीन का मकबरा, ईदगाह शामिल है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

1885 में आगरा बना था उत्तरी मंडल
ब्रिटिश काल में पुरातत्व महत्व की इमारतों की देखरेख और संरक्षण के लिए 1885 में आगरा को उत्तरी मंडल का मुख्यालय बनाया गया था। 22, माल रोड पर मौजूद एएसआई कार्यालय पूरे उत्तर भारत के स्मारकों के लिए बनाया गया था। आजादी के बाद आगरा सर्किल को कई हिस्सों में बांटा गया, जिसके बाद इसमें 24 जिलों के 265 संरक्षित स्मारक शामिल थे, लेकिन हाल में ही आगरा के नियंत्रण वाले जिलों को मिलाकर मेरठ में नया सर्किल बनाया गया। इसके अलावा एटा में 5 जिलों का सबसर्किल बनाया गया है। आगरा एएसआई में रसायन शाखा, उद्यान शाखा और संरक्षण शाखा के कार्यालय हैं। 

संरक्षण पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे
एटा समेत 5 जिलों को मिलाकर नया सबसर्किल बनाया गया है। इससे स्मारकों की देखरेख, संरक्षण पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा। आगरा से इन जिलों की दूरी भी अधिक थी। सबसर्किल कार्यालय एटा में होगा तो बाकी जिलों से दूरी भी कम हो जाएगी। - वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद
रुझान: शिखर छूने के लिए खेलों में करियर बढ़ा रहीं 'ताजनगरी की बेटियां', स्टेडियम में बढ़ी महिला खिलाड़ियों की संख्या

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें